पत्र बिछड़े कल के

        प्रिय सखी,

         मैंने तुम्हारे सहारे ही तो अपना बचपन गुज़ारा था। जब भी तुम्हारे बारे में सोचती हूँ, तो चेहरे पर एक अलग ही नूर आ जाता है। तभी तो मुझे लगता था तुमसे अधिक खूबसूरत तो इस जहान में और कोई नहीं होगा। तुम्हारी खूबसूरती तुम्हारा गुरूर बन गई थी और हो भी क्यों ना तुम्हारी सुंदरता की चर्चा तो हर कोई करता था। तुम्हारे वो रेशमी जुल्फें जिसे बस यूं ही खोल के रखा करती थी और बस इतराती रहती। जब कोई तारीफ करदे तो तुम्हारे वो गोरे गाल जो खुशी के मारे गुलाबी हो चलते थे, कभी किसिसे बेहस कर जब नाक तुम्हारी गुस्से से लाल हो जाती थी ना, आज भी वो सब जब सोचती हूं तो बस यूं ही मुस्कुरा देती हूं।


    अब जब आज के समय पर मैं अपने बारे में सोचती हूं, तुमसे बहुत दूर, तुम्हे अपना अतीत मानकर, ज़िन्दगी में तुम्हें बहुत पीछे छोड़ दिया है - थोड़ा बुरा जरूर लगता है मगर उस बात का मलाल नहीं क्योंकि अगर तुम्हारे साथ रहती तो तुम्हारे जैसे बस सुंदरता को ही अपना आज और कल बना लेती। आज मैं दुनिया की नजरों में खूबसूरत नहीं, मगर अपनी नजर में स्वतंत्र हूं। दुनिया के लिए मेरे चेहरे का नूर छीन सा गया है मगर अपने ज़िंदगी के आफताब को अभी तक ढलने नहीं दिया है। आज मैं अपने पैरों पे खड़ी हूं, बिना किसीके सहारे एक अच्छी ज़िंदगी बिता रही हूं, और तो और सुंदरता के असली मायनो को महसूस किया है।


      मुझे पहले लगता था यह तेज़ाब छिड़ककर मुझे हर तरह से बरबाद करने की साजिश रची गई थी, खुदसे कहती रहती - मेरे साथ ही क्यों ? मगर यहा आकर एहसास हुआ की मेरे जैसे और भी लड़कियां है और उनसे यह भी सीख लिया - अपने गाड़ी की STEERING हमारे अपने पास होनी चाहिए नाकी समाज के पास, फिर कुछ भी असम्भव नहीं लगता।



तुमसे बिछड़कर जो अकेलापन था, वो आज जीवित नहीं, शायद इसलिए कि मैंने अपना नज़रिया बदल दिया और ज़िंदगी में आगे बढ़ गई। मगर कभी नहीं भूल पाऊंगी तुम्हे, जो तुम्हारे जाते ही मेरी ज़िंदगी ने यू करवट ली की आज मैं खूबसूरत के साथ साथ, एक नेक इंसान भी हूं। अब चलो ज़्यादा नहीं बोलूंगी, हम दोनो एक दूसरे की खामोशी भली भांति समझते है। मौन आपने आप में एक कहानी बयान कर जाति है।

                        - मेरे प्यारे, खूबसूरत अतीत को मेरे आज के तरफ से....

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

How AI Is Changing Education — and Why Ethics Matter More Than Ever.

How Are You? A Response No One Waits For.